पेड़ से लटका मिला अवतार का शव

मिहिजाम : बीते दिनों थाना क्षेत्र के कुशीयाड़ा इलाके में फांसी लगाने से 18 वर्षीय युवक अवतार मिर्धा की मौत के मामले में पुलिस को अब चिकित्सकों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. अवतार ने फांसी स्वयं लगायी या उसकी किसी ने हत्या कर दी! अवतार रात से गायब था. घटना से पूर्व रात्रि गांव […]
मिहिजाम : बीते दिनों थाना क्षेत्र के कुशीयाड़ा इलाके में फांसी लगाने से 18 वर्षीय युवक अवतार मिर्धा की मौत के मामले में पुलिस को अब चिकित्सकों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. अवतार ने फांसी स्वयं लगायी या उसकी किसी ने हत्या कर दी! अवतार रात से गायब था. घटना से पूर्व रात्रि गांव में सरस्वती पूजा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ था.
अवतार भी कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला. लेकिन रात में वह घर लौट कर नहीं आया. अहले सुबह गांव के बाहर के एक पेड़ पर उसका शव लटका हुआ मिला.
अवतार के पिता परेश मिर्धा ने गांव के निवासी लवनीन मल्लिक पर अवतार की हत्या करने का आरोप लगा कर मामला थाने में दर्ज कराया है. थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर के मुताबिक सभी संभावित बिंदुओं पर विचार की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सभी चीजें स्पष्ट हो जायेगी. पुलिस की कार्रवाई उसी अनुरूप होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




