तीसरे दिन भी शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2016 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

अब फुटपाथ दुकानदारों के समक्ष रोजी-रोटी की परेशानी जामताड़ा : शहर में लगातार तीसरे दिन जिला प्रशासन द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण किये गये जगहों को खाली कराया गया. हालांकि दुकानदारों और मकान मालिकों ने खुद ही ऐसे जगहों को खाली कर दिया. रविवार को नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया […]
विज्ञापन
अब फुटपाथ दुकानदारों के समक्ष रोजी-रोटी की परेशानी
जामताड़ा : शहर में लगातार तीसरे दिन जिला प्रशासन द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण किये गये जगहों को खाली कराया गया. हालांकि दुकानदारों और मकान मालिकों ने खुद ही ऐसे जगहों को खाली कर दिया. रविवार को नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. मौके पर नगर थाना के पुलिस बल एवं नगर पंचायत के कर्मी भी मौजूद थे.
इन जगहों पर दिखी हलचल: शहर के सुभाष चौक, गांधी मैदान चौक, बाजार रोड, चंचला मंदिर रोड, इंदिरा चौक एवं दुमका रोड में यह अभियान चलाया गया. शहर के लोगों में खौफ का माहौल रहा. हर कोई इसी सोच में है कि कहीं मेरा घर या दुकान तो इसके दायरे में नहीं है. वहीं तोड़े गये दुकानों के दुकानदार रोजी-रोटी को लेकर चिंतित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




