निकली जागरूकता रैली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Feb 2016 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करने के लिए नारेबाजी भी की नारायणपुर : पल्स पोलियो के द्वितीय चरण के तहत सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाय. इसके प्रचार-प्रसार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. बताते चलें कि यह पोलियो की दवा 21 से 23 फरवरी तक पिलायी जायेगी. रैली सामुदायिक स्वास्थ्य […]
विज्ञापन
लोगों को जागरूक करने के लिए नारेबाजी भी की
नारायणपुर : पल्स पोलियो के द्वितीय चरण के तहत सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाय. इसके प्रचार-प्रसार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. बताते चलें कि यह पोलियो की दवा 21 से 23 फरवरी तक पिलायी जायेगी. रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर से निकल कर नारायणपुर बाजार, थाना मोड़, बस स्टैंड, प्रखंड कार्यालय, दलदला मोड़ होते हुए वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा.
रैली में एक भी बच्चा छूटे नहीं पोलियो चक्र टूटे नहीं आदि नारे भी लगाये जा रहे थे. मौके पर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर प्रसाद मंडल, डॉ संतोष कुमार सोरेन, डॉ अरविंद कुमार दास, बीपीएम विश्वरंजन, ओमनारायण, लक्ष्मीनारायण, सूर्यकांत सुधाकर के अलावे क्षेत्र के एएनएम व साहिया उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




