काले पत्थर की चोरी मामले में एक गिरफ्तार

Published at :18 Feb 2016 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
काले पत्थर की चोरी मामले में एक गिरफ्तार

बिंदापाथर : जिला खनन पदाधिकारी चिंतामणी महतो, फतेहपुर बीडीओ श्रीमान मरांडी व बिंदापाथर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से बुधवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के बढ़दही गांव में अवैध काला पत्थर खदान में छापेमारी की. इस क्रम में घटनास्थल से करीब पांच हजार घनफूट अवैध कालापत्थर जब्त किया. साथ ही इस अवैध […]

विज्ञापन

बिंदापाथर : जिला खनन पदाधिकारी चिंतामणी महतो, फतेहपुर बीडीओ श्रीमान मरांडी व बिंदापाथर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से बुधवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के बढ़दही गांव में अवैध काला पत्थर खदान में छापेमारी की. इस क्रम में घटनास्थल से करीब पांच हजार घनफूट अवैध कालापत्थर जब्त किया. साथ ही इस अवैध कारोबार में एक अभियुक्त बढ़दही गांव के मनोरंजन पंडित को गिरफ्तार भी किया गया. इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ने बताया बढ़दही गांव में अवैध रूप से कालापत्थर की धंधा चल रहा है. इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसंवाद में की गयी थी.

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त के निर्देशानुसार छापेमारी की गयी. श्री महतो ने बताया बढ़दही गांव के दाग नंबर 693 पर खनन को लेकर किसी भी प्रकार के लीज विभाग द्वारा आवंटित नहीं किया गया है. लेकिन वहां पर पत्थर का उत्खनन किया जा रहा है. अवैध खनन को लेकर बढ़दही गांव के मनोरंजन पंडित, सुनीती पंडित एवं सुभाष पंडित को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. कारोबार में संलिप्त मनोरंजन पंडित की गिरफ्तारी खदान के समीप से की गयी है. शेष दो आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहाहै.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola