66 लोगों ने किया शस्त्रों का भौतिक सत्यापन

जामताड़ा : भारतीय रेडक्रॉस सभागार में बुधवार को शस्त्र सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया. इसमें सुबह से लेकर शाम तक कुल 66 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया. शिविर में तीन थाना क्षेत्र जामताड़ा नारायणपुर एवं करमाटांड के लाइसेंसी शस्त्र का सत्यापन पदाधिकारी प्रवीण चौधरी द्वारा किया गया. तीनों थाना क्षेत्रों में 192 लाइसेंसी […]
जामताड़ा : भारतीय रेडक्रॉस सभागार में बुधवार को शस्त्र सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया. इसमें सुबह से लेकर शाम तक कुल 66 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया. शिविर में तीन थाना क्षेत्र जामताड़ा नारायणपुर एवं करमाटांड के लाइसेंसी शस्त्र का सत्यापन पदाधिकारी प्रवीण चौधरी द्वारा किया गया.
तीनों थाना क्षेत्रों में 192 लाइसेंसी शस्त्र धारी हैं. तीनों प्रखंड से लोग पहुंचे थे. अबतक 111 लोगों ने अपने शस्त्र का सत्यापन करवा चुके हैं. बताते चलें कि 14 फरवरी को कुल 45 एवं 17 फरवरी को कुल 66 शस्त्रों का सत्यापन किया गया है. मौके शस्त्र पदाधिकारी प्रवीण चौधारी ने कहा जो लोग अपने शस्त्र का सत्यापण नहीं करवाये है वे एक सप्ताह के अंदर करवा लें, नहीं तो फाइन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




