नगर पंचायत को मिलेगा हाट, बाजार और सैरात

Published at :14 Feb 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
नगर पंचायत को मिलेगा हाट, बाजार और सैरात

जामताड़ा : समाहरणालय स्थित सभा भवन में शनिवार को जिला योजना समिति प्रभारी मंत्री अमर बाउरी की अध्यक्षता में योजना समिति की महत्वर्ग्ण बैठक हुई. जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति व उसके कामकाज की समीक्षा की गयी. बैठक में कृषि मंत्री रणधीर सिंह, उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि, नाला विधायक रविंद्रनाथ महतो, जिप अध्यक्ष दीपिका […]

विज्ञापन

जामताड़ा : समाहरणालय स्थित सभा भवन में शनिवार को जिला योजना समिति प्रभारी मंत्री अमर बाउरी की अध्यक्षता में योजना समिति की महत्वर्ग्ण बैठक हुई. जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति व उसके कामकाज की समीक्षा की गयी. बैठक में कृषि मंत्री रणधीर सिंह, उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि, नाला विधायक रविंद्रनाथ महतो, जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा, जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे.

गलत तरीके से किया गया पौधरोपण
कृषि विभाग की समीक्षा में नाला में गलत ढंग पौधा रोपन होने का मामला सांसद प्रतिनिधि श्यामलाल हेंब्रम ने उठाया. जिस पर मंत्री जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया को मंत्री ने आवश्यक रिपोर्ट देने को कहा.
निलंबित होंगे अनिल झा
वहीं कित्ताझोर मध्य विद्यालय के शिक्षक अनिल झा का स्थानांतरण दूसरे जगह होने के बावजूद भी उसी स्कूल हाजरी बनाने पर मंत्री ने नाराजगी प्रकट की. उपायुक्त ने निलंबित करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola