दुकानदारों को कम दर पर बेच आते सब्जी

Published at :13 May 2015 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
दुकानदारों को कम दर पर बेच आते सब्जी

जामताड़ा : सान कड़ी मेहनत कर फसल व सब्जी उपजाते हैं. लेकिन उनकी मेहनत का सही मेहनताना नहीं मिलता है. जामताड़ा जाते हैं. लेकिन वहां किसानों के लिए सब्जी बेचने की पर्याप्त जगह नहीं होती. जिस कारण स्थानीय दुकानदारों को कम कीमत पर सब्जी दे आते हैं. जिससे उनकी पूंजी भी बमुश्किल मिल पाती है. […]

विज्ञापन
जामताड़ा : सान कड़ी मेहनत कर फसल व सब्जी उपजाते हैं. लेकिन उनकी मेहनत का सही मेहनताना नहीं मिलता है. जामताड़ा जाते हैं. लेकिन वहां किसानों के लिए सब्जी बेचने की पर्याप्त जगह नहीं होती.
जिस कारण स्थानीय दुकानदारों को कम कीमत पर सब्जी दे आते हैं. जिससे उनकी पूंजी भी बमुश्किल मिल पाती है. इस दर्द को धरमपुर के किसान बरकत अंसारी ने बयां किया है.
बरकत बंजर भूमि में बैगन, टमाटर तथा खीरा की सब्जी लगाया है. मो अंसारी कहते हैं कि बंजर भूमि में फसल उपजाना कड़ी चुनौती होती है. इस पर से खाद्य और डीजल बढ़ते दाम के कारण ज्यादा पूंजी नहीं लगा पाते हैं. डीजल के दाम बढ़ जाने से फसल में पटवन आसान नहीं होता. बिजली भी नहीं रहती है. कुआं है लेकिन सूख चुका है.
पैसा नहीं है कि डीजल खरीद सके. उन्होंने बताया कि जब हमलोग फसल बेचने के लिए जामताड़ा बाजार जाते हैं तो वहां बैठकर बेचने की जगह नहीं होती. जिस कारण कम कीमत पर दुकानदार को देना पड़ता है. प्रशासन को जिले में हाट लगाने की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि किसान को उनके मेहनत का फल मिल सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola