मनरेगा मजदूरों का होगा डाटा वेस तैयार

Published at :12 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों का होगा डाटा वेस तैयार

फोटो : 12 जाम 23 बैठक करते बीडीओ प्रतिनिधि, नारायणपुर प्रखंड कार्यालय मंे मनरेगा योजना की समीक्षात्मक बैठक बीडीओ राम नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें प्रखंड के सभी 25 पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली गयी. इस दौरान बीडीओ ने सभी को निर्देश दिया की मनरेगा योजना में […]

विज्ञापन

फोटो : 12 जाम 23 बैठक करते बीडीओ प्रतिनिधि, नारायणपुर प्रखंड कार्यालय मंे मनरेगा योजना की समीक्षात्मक बैठक बीडीओ राम नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें प्रखंड के सभी 25 पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली गयी. इस दौरान बीडीओ ने सभी को निर्देश दिया की मनरेगा योजना में कोतही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. यदि किसी प्रकार की कोई शिकायत मिलती है तोे संबंधित पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक के विरुद्ध कार्रवाई हेतु उपायुक्त जामताड़ा को लिखा जायेेगा. साथ ही निर्देश दिया की सभी मनरेगा मजदूरों का डाटा वेस तैयार किया जाये. इसके अलावे सभी पंचायत सेवकों से पंचायतवार पंचायत चुनाव की जातिवार जनसंख्या की गणना की मांग की गयी. मौके पर बीपीओ प्रियरंजन, जेई राधेश्याम राम, पंचायत सेवक हरिलाल सोरेन, अनिल चौधरी, मो फहिमुदिन समेत कई रोजगार सेवक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola