चेकपोस्ट पर दो व्यक्तियों से 4.78 लाख किये गये जब्त

महेशमुंडा चेकपोस्ट पर नाला पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड से बंगाल व बंगाल से झारखंड आ रहे वाहनों की जांच की.
नाला. नाला-दुमका मुख्य मार्ग बंगाल सीमा से सटे महेशमुंडा चेकपोस्ट पर नाला पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड से बंगाल व बंगाल से झारखंड आ रहे वाहनों की जांच की. वर्धमान से बीरभूम बंगाल जा रहे वाहनों की तलाशी ली तो एक व्यक्ति के पास दो लाख रुपये जब्त किया, जबकि दुर्गापुर के रहने वाले और नाला से बंगाल जा रहे मिथुन मंडल के वाहन से 2,78000 रुपये जब्त किया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एहेताशाम वकारिब के निर्देशानुसार वाहनों की नियमित रूप से जांच की जा रही है. इसी दौरान दोनों व्यक्ति से उक्त राशि जब्त की गयी है. वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लागू है. मौके पर दंडाधिकारी नयन कुमार, श्याम सुंदर बेसरा आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




