अभाविप के रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्त संग्रह

Updated:
विज्ञापन
अभाविप के रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्त संग्रह

जामताड़ा. अभाविप नगर इकाई के बैनर तले ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कुल 31 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. अभाविप नगर इकाई के बैनर तले ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कुल 31 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. बतौर मुख्य अतिथि जामताड़ा ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ नीलेश कुमार, अभाविप के जिला प्रमुख डॉ सोमेन सरकार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन मौजूद थे. ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ नीलेश कुमार ने कहा कि जब भी किसी व्यक्ति को रक्तदान करने के संबंध में जानकारी दें तो उन्हें जरूर बताएं कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती. रक्तदान करने से आप सिर्फ रक्त ही नहीं देते, बल्कि आप किसी जरूरतमंद के जिंदगी का सहारा बनते हैं. रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं है. इसलिए रक्तदान अवश्य करें. अभाविप के जिला प्रमुख डॉ सोमेन सरकार ने कहा कि रक्तदान करना व्यक्ति का नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है. इसे महादान इसलिए कहा गया है. अभाविप नगर मंत्री प्रकाश यादव कहा कि समाज को रक्त संकट से दूर रखने के लिए हमें नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए. मौके पर अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता आकाश साव, जिला संयोजक चंदन रजक, अभिषेक दुबे, नवीन सिंह, नीलम कुमारी, रक्तवीर दीपक कुमार साहू, कुंदन राय, संजय मंडल, प्रकाश साहू, आयुष कुमार, सौरभ मंडल, धीरज कांति आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola