मोदक समाज ने की विघ्नहर्ता की आराधना

फोटो: 24 जाम 12 गणपति की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु प्रतिनिधि, नाला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोदक समाज उत्थान समिति की ओर से भारतीय स्टेट बैंक के समीप गणेश भगवान की पूजा आराधना की गयी. जिसमें पंडाल को आधुनिक विद्युत उपकरणों से सजाया गया. वहीं संपूर्ण वैदिक कर्मकांड पुरोहित समर भट्टाचार्य के सानिध्य […]
फोटो: 24 जाम 12 गणपति की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु प्रतिनिधि, नाला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोदक समाज उत्थान समिति की ओर से भारतीय स्टेट बैंक के समीप गणेश भगवान की पूजा आराधना की गयी. जिसमें पंडाल को आधुनिक विद्युत उपकरणों से सजाया गया. वहीं संपूर्ण वैदिक कर्मकांड पुरोहित समर भट्टाचार्य के सानिध्य में पूजा संपन्न हुई. अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश क ा दर्शन कर खिचड़ी व प्रसाद ग्रहण किया. क्षेत्र में इन दिनों पूजनोत्सव को लेकर भक्तिपूर्ण माहौल है. इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान की सफलता में समिति के अध्यक्ष गणेश चंद्र मित्रा, चंदन मित्र, साधन भद्र, श्याम सुंदर मित्र, कृष्ण मित्र, जादूचरण मित्र, अनुज मित्र, निर्मल धर, सुजित दां, नंददुलाल मित्र, पूरन मित्र आदि की मुख्य रूप से सक्रिय भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










