बंगाली समुदाय का सिझानो पर्व आज

फोटो : 24 जाम 13 सब्जी खरीदारी करते लोगप्रतिनिधि, नालाबंगाली समुदाय का सिझानो पर्व के लिए शनिवार को आवश्यक सामग्री की खरीदारी को लेकर स्थानीय बाजार में सुबह से शाम तक चहल-पहल देखी गयी. खासकर सब्जी की दुकानों में बैंगन, सीम, गोभी समेत अन्य सामानों के लिए ग्राहकों की लंबी कतार रही. इधर पर्व को […]
फोटो : 24 जाम 13 सब्जी खरीदारी करते लोगप्रतिनिधि, नालाबंगाली समुदाय का सिझानो पर्व के लिए शनिवार को आवश्यक सामग्री की खरीदारी को लेकर स्थानीय बाजार में सुबह से शाम तक चहल-पहल देखी गयी. खासकर सब्जी की दुकानों में बैंगन, सीम, गोभी समेत अन्य सामानों के लिए ग्राहकों की लंबी कतार रही. इधर पर्व को लेकर मछली खरीदने के लिए लोगों की व्यस्तता भी खूब रही. बसंत पंचमी के दूसरे दिन यानी षष्टी तिथि को यह पर्व घर-घर में विधिपूर्वक मनाया जाता है. इसमें मां शीतला की आराधना करने के साथ-साथ पर्व के दिन आग न जलाने का विधान है. यही कारण है कि एक दिन पहले ही भोजन तैयार कर लिया जाता है. फिलवक्त पर्व की तैयारी को लेकर सबों की व्यस्तता बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










