अवैध बालू लदा ट्रक जब्त पांच पर मामला दर्ज

जामताड़ा : जिला टास्क फोर्स के टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के चालना बालू घाट पर छापेमारी कर अवैध बालू से लोड एक ट्रक (बीआर 17 बी 0311) को जब्त किया है. जिला सहायक खनन पदाधिकारी भोला हरिजन के आवेदन पर जामताड़ा थाना में ट्रक मालिक, चालक समेत पांच लोगों को आरोपित बनाया. खनन पदाधिकारी […]
जामताड़ा : जिला टास्क फोर्स के टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के चालना बालू घाट पर छापेमारी कर अवैध बालू से लोड एक ट्रक (बीआर 17 बी 0311) को जब्त किया है. जिला सहायक खनन पदाधिकारी भोला हरिजन के आवेदन पर जामताड़ा थाना में ट्रक मालिक, चालक समेत पांच लोगों को आरोपित बनाया. खनन पदाधिकारी के आवेदन पर कांड संख्या 38/18 दर्ज किया गया है. इसमें मुस्ताक अंसारी, सराकत अंसारी, संतोष महतो, राजू मंडल व राजेंद्र सिंह को आरोपित बनाया गया है. छापेमारी टीम में एसडीओ नवीन कुमार, एसडीपीओ पूज्य प्रकाश, सहायक खनन पदाधिकारी भोला हरिजन, थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




