बुलडोजर चला कर गोचर जमीन कराया अतिक्रमणमुक्त

नारायणपुर : प्रखंड क्षेत्र के मंझलाडीह पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले लोकोनियां गांव में बुधवार को प्रशासन ने बुलडोजर चला कर गोचर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया. बताते चलें कि लोकोनियां गांव के दाग नंबर 3518 अनाबादि खाता संख्या 102 के गोचर जमीन पर गांव के लोग घर बनाकर वर्षों से रह रहे थे. इसे अतिक्रमणमुक्त करने […]
नारायणपुर : प्रखंड क्षेत्र के मंझलाडीह पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले लोकोनियां गांव में बुधवार को प्रशासन ने बुलडोजर चला कर गोचर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया. बताते चलें कि लोकोनियां गांव के दाग नंबर 3518 अनाबादि खाता संख्या 102 के गोचर जमीन पर गांव के लोग घर बनाकर वर्षों से रह रहे थे. इसे अतिक्रमणमुक्त करने को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री जन संवाद में शिकायत की थी.
जिसके आलोक में नारायणपुर बीडीओ सह सीओ जहीर आलम ने नोटिस जारी कर लोगों को अतिक्रमण किये गये जगहों को खाली कर करने को कहा गया. नोटिस मिलने के बाद कुछ लोगों ने अपने-अपने घरों को स्वत: तोड़ लिया. शेष बचे घरों पर प्रशासन ने बुलडोजर चला कर तोड़ कर अतिक्रमणमुक्त कराया गया. मौके पर राजस्व कर्मचारी सुकदेव राव, निरंजन कुमार मिश्र, अंचल निरीक्षक शेख इजराउल हक, थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह, एसआइ लालेश्वर पासवान, एएसआइ भुवनेश्वर प्रसाद, सुबेदार यादव, कामता प्रसाद सिंह आदि लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




