जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा नारायणपुर, दहशत

नारायणपुर : जंगली हाथियों का झुंड नारायणपुर पहुंच गया है. जैसे ही लोगों को जानकारी मिली. झुंड को देखने के लिये लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. वहीं सूचना पर पुलिस प्रशासन भी पहुंचा. और लोगों को हाथी के करीब नहीं जाने की हिदायत दी. वहीं हाथी को पत्थर भी नहीं मारने को चेताया. वहीं जंगली […]
नारायणपुर : जंगली हाथियों का झुंड नारायणपुर पहुंच गया है. जैसे ही लोगों को जानकारी मिली. झुंड को देखने के लिये लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. वहीं सूचना पर पुलिस प्रशासन भी पहुंचा. और लोगों को हाथी के करीब नहीं जाने की हिदायत दी. वहीं हाथी को पत्थर भी नहीं मारने को चेताया. वहीं जंगली हाथियों के पहुंचने की खबर सुनकर प्रशिक्षु डीएसपी नेहा वाला पुलिस बल के साथ पीपलाटांड़ गांव स्थित जंगल के पास पहुंची. विभागीय अधिकारियों से बात कर ग्रामीणों को जंगली हाथियों के संपर्क में नहीं जाने की सलाह दी.
हाथी से दूर रहने की बात कही. समाचार प्रेषण तक जंगली हाथियों का झुंड पिपलाटांड़ के जंगल में ही था तथा किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था. वहीं वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशासन के लोग भी वहां मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




