हाथियों की झुंड ने ग्रामीणों को खदेड़ा कानूनी सहायता कैंप का आयोजन 25 को

Updated at : 23 Feb 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
हाथियों की झुंड ने ग्रामीणों को खदेड़ा कानूनी सहायता कैंप का आयोजन 25 को

जामताड़ा कोर्ट : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अंतर्गत 25 को कुशबेदिया गांव व मिहिजाम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भागा के में कानूनी सहायता व सशक्तीकरण कैंप का आयोजन किया जायेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मनोरंजन कुमार ने बताया कि आयोजन कैंप में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये जायेंगे. इसमें सामाजिक कल्याण, श्रम […]

विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अंतर्गत 25 को कुशबेदिया गांव व मिहिजाम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भागा के में कानूनी सहायता व सशक्तीकरण कैंप का आयोजन किया जायेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मनोरंजन कुमार ने बताया कि आयोजन कैंप में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये जायेंगे. इसमें सामाजिक कल्याण, श्रम विभाग, आपूर्ति विभाग, ग्राम विकास विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग व जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का कैंप लगाया जायेगा.

साथ ही सभी विभागों का विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग के योजनाओं से संबंधित लाभुकों को जानकारी देंगे एवं आवेदन लेकर त्वरित निष्पादन करने का प्रयास करेंगे. विभागों में पेंशन, कन्यादान, मुंह जुठी, ट्राइ साइकिल, बैशाखी, श्रवण संबंधित उपकरण, अंधे को छड़ी, श्रमिकों निबंधन एवं कार्ड का वितरण के अलावा योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. कृषि संबंधी फसल बीमा योजना, मिट्टी जांच, नि:शुल्क प्राथमिक उपचार, असाध्य रोग जैसे कैंसर, एड्स, किडनी, स्वास्थ्य बीमा कार्ड आदि से संबंधित जानकारी एवं समस्या का समाधान हेतु शिविर का मुख्य उदेश्य है.

कुंडहित के गायसावड़ा गांव में पिछले तीन दिनों से जंगली हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है. हाथियों को देखने के लिए ग्रामीण सामने जा रहे हैं. कभी कोई चिढ़ा रहा था, तो कोई पत्थर भी मार रहा था. गुरुवार को हाथी को देखने गये ग्रामीण पर हाथी टूट पड़े. ग्रामीणों के पीछे हाथी दौड़ा. जान बचाकर ग्रामीण भागे. बता दें कि झुंड में 22 हाथी है. इसमें छह बच्चे शामिल है. हाथी अपने बच्चों की हिफाजत हर तरीके से कर रहे हैं. याद हो कि वन विभाग की टीम ने हाथियों की झुंड को परेशान नहीं करने की हिदायत दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola