छात्रवृत्ति व साइकिल राशि पर संकट
Updated at : 22 Aug 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

शिक्षा विभाग का सच . बच्चों का बैंक में नहीं खुलवाया जा सका खाता 1,21,016 बच्चों के बैंक खाता व आधार सीडिंग का मामला मार्च 2017 में ही पूरा करने की थी तैयारी अब तक 31,511 बच्चों ने खाता खोलने के लिए नहीं दिया आवेदन जामताड़ा : स्कूली बच्चों को कल्याणकारी योजना को लाभ देने […]
विज्ञापन
शिक्षा विभाग का सच . बच्चों का बैंक में नहीं खुलवाया जा सका खाता
1,21,016 बच्चों के बैंक खाता व आधार सीडिंग का मामला
मार्च 2017 में ही पूरा करने की थी तैयारी
अब तक 31,511 बच्चों ने खाता खोलने के लिए नहीं दिया आवेदन
जामताड़ा : स्कूली बच्चों को कल्याणकारी योजना को लाभ देने के लिए बैंक खाता व आधार सीडिंग करना अनिवार्य है. बावजूद विभागीय पदाधिकारी की लापरवाही के कारण स्कूली बच्चे सरकारी लाभ से वंचित हो रहे हैं. सरकार ने मार्च तक ही जिले के 1,21,016 बच्चों का बैंक खाता व आधार सीडिंग मार्च 2017 में पूरा करने का निर्देश दिया था.
लेकिन अब तक निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध काम नहीं हुआ है. जिला स्तर पर समीक्षा बैठक में लगातार डीसी रमेश कुमार दुबे बैंक खाता व आधार सीडिंग पूरा करने का निर्देश दे रहे हैं, लेकिन विभाग लक्ष्य साधने में पीछे है.
दो दिन पहले विभाग के पास नहीं था डाटा
पिछले शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग बैंक खाता व आधार सीडिंग का डाटा नहीं दे पाया था. इसको लेकर डीसी रमेश कुमार दुबे ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की थी. और जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश था. इस दौरान बताया गया था कि जिले में कक्षा एक से आठ तक कुल 1,21,016 बच्चे नामांकित का बैंक खात व आधार सीडिंग करना है. लेकिन आज विभाग के पास 89,862 बच्चों का बैंक खाता खुल जाने का डाटा है. बताया कि अब तक 31,511 बच्चे बैंक खाता से वंचित है. इनलोगों ने बैंक में खाता खोलने के लिए आवेदन नहीं दिये हैं. वहीं जिन बच्चों का बैंक खाता व आधार सीडिंग पूरी कर ली गयी है, उनके खाते में छात्रवृत्ति व अन्य सरकारी लाभ मिलने की जानकारी विभाग के पास नहीं हैं.
प्रखंडवार बैंक खाता व आधार सीडिंग की स्थिति
प्रखंड नामांकित बच्चे आधार बैंक खाता
जामताड़ा 23,607 23, 607 20,114
करमाटांड़ 19,139 18, 900 10,935
नारायणपुर 33,152 32,251 22,510
फतेहपुर 14,701 14,701 11,121
नाला 19,231 18,727 14,560
कुंडहित 11,186 10,799 10, 662
इस माह पूरा नहीं हुआ, तो होगी कार्रवाइ : उपायुक्त
उपायुक्त रमेशकुमार दुबे ने कहा कि जिले के सभी स्कूली बच्चों का बैंक खाता व आधार सीडिंग पूरा करने के लिए विभाग को निर्देश दिया गया है. माह के अंत में पूरा रिपोर्ट नहीं देने पर विभाग के पदाधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




