जनवितरण प्रणाली की दुकान में बैंकिंग सेवा करें बहाल: डीसी

Updated at : 19 Aug 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
जनवितरण प्रणाली की दुकान में बैंकिंग सेवा करें बहाल: डीसी

जामताड़ा : समाहरणालय में शुक्रवार को डीसी रमेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस की बैठक हुई. इस दौरान डीसी ने जिले के सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक को पंचायत भवन में प्रतिदिन दस बजे से बारह बजे तक बैठने का निर्देश दिया. वहीं पंचायत में कार्य करने वाले कर्मी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, जनसेवक […]

विज्ञापन

जामताड़ा : समाहरणालय में शुक्रवार को डीसी रमेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस की बैठक हुई. इस दौरान डीसी ने जिले के सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक को पंचायत भवन में प्रतिदिन दस बजे से बारह बजे तक बैठने का निर्देश दिया. वहीं पंचायत में कार्य करने वाले कर्मी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, जनसेवक सहित अन्य कर्मी को भी दस बजे से बारह बजे तक पंचायत में रहने का निर्देश दिया.

डीसी ने सभी पुराने जनवितरण प्रणाली की दुकानों में बैंकिंग सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया. समाज कल्याण विभाग के तहत पारिवारिक सर्वे शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी भोर सिंह यादव, एसी विधान चंद्र चौधरी, एसडीओ नवीन कुमार, डीपीओ राजीव कुमार, ईडीएम बिरजू राम, सीएससी मैनेजर उत्पल दे सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola