कार्य आवंटन में अनियमितता का आरोप

Updated at : 18 Aug 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
कार्य आवंटन में अनियमितता का आरोप

जामताड़ा : भवन निर्माण विभाग की ओर से कार्य के आवंटन में अनियमितता बरतने का आरोप जामताड़ा के संवेदक अब्दुल साजिद ने लगाया है. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पहले निविदा निकाली गयी. उस निविदा को रद्द कर पुन: 12 जुलाई को निविदा निकाली गयी. इसमें कई संवेदक ने भाग लिया. किसी संवेदक के पास […]

विज्ञापन

जामताड़ा : भवन निर्माण विभाग की ओर से कार्य के आवंटन में अनियमितता बरतने का आरोप जामताड़ा के संवेदक अब्दुल साजिद ने लगाया है. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पहले निविदा निकाली गयी. उस निविदा को रद्द कर पुन: 12 जुलाई को निविदा निकाली गयी. इसमें कई संवेदक ने भाग लिया. किसी संवेदक के पास जीएसटी का नंबर नहीं था.

एकमात्र उन्हीं के पास जीएसटी का नंबर था. बावजूद भी अधीक्षण अभियंता द्वारा सरकारी आदेश को दर किनार कर उन्हें उस कार्य से वंचित रखा गया. कार्य उन संवेदक काे दिया गया, जिनके पास जीएसटी नंबर नहीं था.

क्या कहते हैं अधीक्षण अभियंता
अधीक्षण अभियंता राम लोचन साह ने कहा कि कार्य आवंटन में कोई अनियमितता नहीं बरती गयी है. संवेदक के कागजात सही हैं. उन पर लगाये गये आरोप बेबुनियाद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola