दिधारी गांव में चला सर्च अभियान, 15 लोगों को किया गिरफ्तार

Updated at : 15 Aug 2017 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
दिधारी गांव में चला सर्च अभियान, 15 लोगों को किया गिरफ्तार

जामताड़ा : घटना के तुरंत बाद डीसी, एसपी के उपस्थिति में दिघारी में सर्च अभियान चलाकर कुल 18 लोगों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के बाद तीन लोगों को छोड़ दिया गया. पुलिस दिघारी गांव में कैंप कर रही है. इधर, डीसी रमेश कुमार दुबे ने कहा कि तिरंगा यात्रा पर हमला किया गया […]

विज्ञापन

जामताड़ा : घटना के तुरंत बाद डीसी, एसपी के उपस्थिति में दिघारी में सर्च अभियान चलाकर कुल 18 लोगों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के बाद तीन लोगों को छोड़ दिया गया. पुलिस दिघारी गांव में कैंप कर रही है. इधर, डीसी रमेश कुमार दुबे ने कहा कि तिरंगा यात्रा पर हमला किया गया है. यह बात बहुत ही गलत है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. वहीं एसपी जया राय ने कहा कि तिरंगा यात्रा पर पथराव की सूचना पर पुलिस पहुंची. गांव में सर्च अभियान चलाया गया. 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करें प्रशासन : गिलुवा
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने जामताड़ा के नारायणपुर में भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा पर हमला करने की घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा लोकतंत्र में ऐसे राष्ट्र विरोधी प्रवृत्ति का बढ़ना चिंताजनक है. भाजपा का यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है, जो पूरे देश सहित झारखंड के सभी जिलों में चल रहा है. श्री गिलुवा ने प्रशासन से असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.
प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने कहा कि शरारती तत्वों ने सुनियोजित तरीके से ऐसी घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने प्रशासन से इस घटना में शामिल शरारती लोगों व इसकी साजिश में शामिल लोगों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति करने वाले तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है.
असामाजिकतत्वों ने फैलायी अशांति
जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा में असामाजिक तत्वों ने अशांति फैलाने का कम किया है. यह बरदाश्त नहीं किया जायेेगा. दिधारी गांव के पास तिरंगा यात्रा के दौरान एक समुदाय के विरोध में नारे लगाने के बाद लाेगों ने पथराव किया है. यह गंभीर मामला है. इस घटना की जांच कराने की मांग सीएम व सीएस से की है. जल्द दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज किया जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola