मंत्री लोइस मरांडी फहरायेंगी तिरंगा

Updated at : 15 Aug 2017 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
मंत्री लोइस मरांडी फहरायेंगी तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस. मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान सज कर तैयार जामताड़ा : जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंगलवार प्रात: स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी. जिसके लिए टीम नियुक्त कर लिया गया है. गांधी मैदान में सूबे के कल्याण मंत्री लोइस मरांडी झंडोत्तोलन करेंगी. स्वतंत्रता दिवस को […]

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस. मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान सज कर तैयार

जामताड़ा : जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंगलवार प्रात: स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी. जिसके लिए टीम नियुक्त कर लिया गया है. गांधी मैदान में सूबे के कल्याण मंत्री लोइस मरांडी झंडोत्तोलन करेंगी. स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर पंचायत द्वारा शहर की साफ-सफाई पूरी कर ली गयी है. सोमवार को विद्यालय, सरकारी कार्यालय एवं निजी प्रतिष्ठान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में लोग जुटे रहे. वहीं बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा गांधी मैदान में राष्ट्रगीत पेश करने को लेकर सोमवार को विद्यालय में छात्राओं द्वारा तैयारी की गयी.
झंडोत्तोलन के बाद फुटबॉल मैच, फैंसी मैच का आयोजन किया जायेगा. फुटबॉल मैच बालिका वर्ग द्वारा खेला जायेगा. वहीं दूसरा फैंसी मैच जिला प्रशासन बनाम विधायक एकादश एवं मीडिया कर्मी के बीच खेला जायेगा. जेबीसी प्लस टू विद्यालय में शाम को स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह को दौरान एक मेडिकल टीम का गठन किया गया है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस की भी व्यवस्था किया गया है.
परेड में ये टीम लेंगे भाग
जिला पुलिस बल, आइआरबी झिलुवा, जेबीसी प्लस टू जामताड़ा, डीएन एकेडमी, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, एडवर्ड इंगलिश स्कूल, संत जोसेफ स्कूल एवं आश्रम विद्यालय जामताड़ा सहित अन्य विद्यालय के प्लाटून भाग लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola