रिकॉडिंग डांस प्रतियोगिता बच्चियों की दिखी प्रतिभा
Updated at : 15 Aug 2017 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : समाज कल्याण समिति में रिकॉडिंग डांस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड संपन्न हो गया. कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष सह नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, राजा अजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुकमुनी हेंब्रम, मितेश शाह, कमलेश मंडल, चंडीदास भंडारी, डीडी भंडारी, रीता शर्मा, जीएन खान, चिन्मयी सरकार ने किया. प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी ने […]
विज्ञापन
जामताड़ा : समाज कल्याण समिति में रिकॉडिंग डांस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड संपन्न हो गया. कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष सह नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, राजा अजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुकमुनी हेंब्रम, मितेश शाह, कमलेश मंडल, चंडीदास भंडारी, डीडी भंडारी, रीता शर्मा, जीएन खान, चिन्मयी सरकार ने किया. प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी ने अपना-अपना नृत्य प्रस्तुत किया. पूरा वातावरण देशभक्ति नृत्य से भक्तिमय हो गया था. नपं अध्यक्ष ने कहा कि समाज कल्याण समिति बिना किसी भेदभाव किये हम सभी को मंच प्रदान करती है. सभी बच्चे यहां अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं. बाल कलाकारों को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र दिया गया. मौके पर तपन दास, चंडी चरण दे सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




