रविवार को भी नहीं हुई प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 14 Aug 2017 11:44 AM (IST)
विज्ञापन

नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के दिघारी गांव से अवैध देशी और विदेशी शराब तथा एक पिस्टल और दो गोली को जब्त किया था़ इस मामले में रविवार को नारायणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. पुलिस सभी बिंदुओं पर विस्तार से जांच कर रही है ताकि कोई निर्दोष इस मामले में न […]
विज्ञापन
नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के दिघारी गांव से अवैध देशी और विदेशी शराब तथा एक पिस्टल और दो गोली को जब्त किया था़ इस मामले में रविवार को नारायणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. पुलिस सभी बिंदुओं पर विस्तार से जांच कर रही है ताकि कोई निर्दोष इस मामले में न फंस जाये. रविवार को भी पुलिस जांच के लिये दिघारी गांव पहुंची.
यहां कई लोगों से पूछताछ की. गौरतलब है कि शनिवार सुबह करीब तीन बजे डकैती कांड के आरोपित को पकड़ने के लिये नारायणपुर पुलिस ने छापेमारी की थी. इस दौरान अवैध शराब का जखीरा मिला था़ करीब तीस लाख रुपये से अधिक की शराब है़ थाना प्रभारी ने बताया की शीघ्र ही मामला दर्ज कर लिया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




