कुंडहित : गौरखपुर में बच्चों की मौत जताया शोक
Updated at : 14 Aug 2017 11:42 AM (IST)
विज्ञापन

कुंडहित. स्थानीय सिंचाई परिसदन में अखिल भारतीय नौजवान सभा एवं ऑल इंडिया छात्र संगठन की बैठक शमसुद्दीन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. शुरुआत में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 63 बच्चों की मौत पर एक मिनट का मौन रखा और बच्चों की आत्मा की शांति के लिए इश्वर से प्रार्थना की गयी. […]
विज्ञापन
कुंडहित. स्थानीय सिंचाई परिसदन में अखिल भारतीय नौजवान सभा एवं ऑल इंडिया छात्र संगठन की बैठक शमसुद्दीन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. शुरुआत में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 63 बच्चों की मौत पर एक मिनट का मौन रखा और बच्चों की आत्मा की शांति के लिए इश्वर से प्रार्थना की गयी. राज्य कार्यकारिणी सदस्य पशुपति कोल ने कहा कि 25 अगस्त को नाला में अखिल भारतीय नौजवान एवं ऑल इंडिया छात्र संगठन का रथ पहुंच रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि तीन साल में तीन करोड़ नौजवान को नौकरी देंगे और छात्रों को रोजगार परख शिक्षा देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. देश को सांप्रदायिक दंगा, गो रक्षा के नाम हत्या, नोटबंदी, दलित आदिवासी और अल्पसंख्यक के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. इस मौके पर गौतम खां, गौर रवानी, उज्ज्वल मंडल, सुनील राय, सुदीप बागती, कृष्णा मंडल, दीपक चौधरी, रतन माजी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




