तीनपहाड़ के नीमगाछी में महिला की चोटी कटी
Updated at : 14 Aug 2017 11:40 AM (IST)
विज्ञापन

तीनपहाड़ : तीनपहाड़ ओपी थाना क्षेत्र के नीमगाछी गांव में शनिवार की रात्रि गोविंदा दास की पत्नी का चोटी काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है. चोटी काटे जाने की सूचना मिलते ही ओपी थाना प्रभारी अश्लोक सिंह गांव पीड़िता के घर पहुंचे और मामले को जाना उसके बाद राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर सूरज उरांव […]
विज्ञापन
तीनपहाड़ : तीनपहाड़ ओपी थाना क्षेत्र के नीमगाछी गांव में शनिवार की रात्रि गोविंदा दास की पत्नी का चोटी काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है. चोटी काटे जाने की सूचना मिलते ही ओपी थाना प्रभारी अश्लोक सिंह गांव पीड़िता के घर पहुंचे और मामले को जाना उसके बाद राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर सूरज उरांव राजमहल थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह पहुंच मामले की विस्तृत जानकारी जानने की कोशिश की. लेकिन चोटी जिसका कटा था वह घर पर नहीं मिली. ग्रामीणों ने बताया की पीड़िता अपने पति के साथ मायके चली गयी.
पीड़िता की सास ने पुलिस को कटी हुई चोटी दिखायी जहां घटना के बाद ग्रामीणों में भय बना हुआ है. ग्रामीण अपने-अपने घरों के दरवाजे पर कई प्रकार के टोटका कर घर के मुख्य दरवाजे पर नीम की पत्ती आदि लगा रहे हैं. इस दौरान इंस्पेक्टर श्री उरांव ने ग्रामीणों से कहा की कोई भी इस तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. ऐसी अफवाह का असामाजिक तत्व गलत फायदा उठा सकते है अफवाह से बचे. अगर किसी भी तरह की संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




