आदिवासियों को एक होकर लड़ने की जरूरत
Updated at : 13 Aug 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड मुक्ति युवा मोरचा की बैठक में बोले जिलाध्यक्ष जामताड़ा : झारखंड मुक्ति युवा मोरचा की बैठक शनिवार को मोरचा के जिलाध्यक्ष बासुदेव मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आदिवासियों भाइयों और बहनों को धन्यवाद दिया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब वक्त आ चुका […]
विज्ञापन
झारखंड मुक्ति युवा मोरचा की बैठक में बोले जिलाध्यक्ष
जामताड़ा : झारखंड मुक्ति युवा मोरचा की बैठक शनिवार को मोरचा के जिलाध्यक्ष बासुदेव मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आदिवासियों भाइयों और बहनों को धन्यवाद दिया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब वक्त आ चुका है कि झारखंड राज्य को अलग राज्य बनने के बाद यहां के आदिवासियों को एक होकर लड़ने की जरूरत है. आदिवासियों को अपना हक मिल सके. पिछले दिनों में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में कुछ लोग राजनीतिक रोटी सेंकने का भी काम किया है. झारखंड के आदिवासियों को बरगलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी नयी-नयी स्कीम ला रही हैं.
ताकि आदिवासियों को बरगला सके. जामताड़ा जिला में भी भाजपा के एजेंट बन कर कुछ लोग आदिवासियों के बीच घुस कर काम करते हैं और तरह-तरह का लुभावना ऑफर देते हैं. इस मौके पर कमल टुडू, नरेंद्र मुर्मू, दिनेश मुर्मू, परेश मुर्मू, लखिंद्र टुडू, अभिलाश मरांडी, अरविंद मुर्मू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




