बीआरसी में शिक्षकों ने किया गुरुगोष्ठी का विरोध

Updated at : 11 Aug 2017 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
बीआरसी में शिक्षकों ने किया गुरुगोष्ठी का विरोध

सचिव व शिक्षक पर डीएसइ की कार्रवाई से दिखे नाराज महगामा : महगामा बीआरसी में जुटे शिक्षकों ने गुरुवार को गुरु गोष्ठी का बहिष्कार कर दिया. प्रखंड के शिक्षकों की बैठक महगामा बीआरसी मे बुलायी गयी थी. लेकिन बैठक में जुटने के बाद गुरु गोष्ठी का बहिष्कार किया है. प्रखंड के शिक्षकों ने हाल के […]

विज्ञापन

सचिव व शिक्षक पर डीएसइ की कार्रवाई से दिखे नाराज

महगामा : महगामा बीआरसी में जुटे शिक्षकों ने गुरुवार को गुरु गोष्ठी का बहिष्कार कर दिया. प्रखंड के शिक्षकों की बैठक महगामा बीआरसी मे बुलायी गयी थी. लेकिन बैठक में जुटने के बाद गुरु गोष्ठी का बहिष्कार किया है. प्रखंड के शिक्षकों ने हाल के दिनों में डीएसइ द्वारा शिक्षक व सचिवों पर की गयी कार्रवाई का विरोध किया है.
शिक्षकों ने बताया कि डीएसइ की तुगलकी फरमान के विरोध में सचिवों ने इस प्रकार का निर्णय लिया है. कहा कि सचिव के साथ डीएसइ का व्यवहार ठीक नहीं है. इस कार्य के लिये डीएसइ को भी कोसा. बताया कि खाता खोलने में क्या परेशानी है यह किसी से छिपा नहीं है जबकि पदाधिकारी शत प्रतिशत खाता खोलने का दबाब बनाते हैं. मौके पर शिव प्रसाद भगत, मो मुजीबुद्दीन, जितेंद्र यादव, गीता राम राय, सपन कुमार मंडल मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola