15 को जामताड़ा नपं करें ओडीएफ घोषित

Updated at : 08 Aug 2017 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
15 को जामताड़ा नपं करें ओडीएफ घोषित

सीएस ने वीडियो संवाद के माध्यम से किया शौचालय निर्माण की समीक्षा, कहा जामताड़ा : मुख्य सचिव राजबाला वर्मा द्वारा सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस से शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा की गयी. मुख्य सचिव ने जामताड़ा नगर पंचायत को 15 अगस्त को ओडीएफ घोषित करने का निर्देश दिया. कहा जामताड़ा नगर पंचायत में 1884 शौचालय […]

विज्ञापन

सीएस ने वीडियो संवाद के माध्यम से किया शौचालय निर्माण की समीक्षा, कहा

जामताड़ा : मुख्य सचिव राजबाला वर्मा द्वारा सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस से शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा की गयी. मुख्य सचिव ने जामताड़ा नगर पंचायत को 15 अगस्त को ओडीएफ घोषित करने का निर्देश दिया. कहा जामताड़ा नगर पंचायत में 1884 शौचालय का निर्माण कर लिया गया है. 165 शौचालय का निर्माण कार्य बाकी है. जिसे हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि बालू उठाव नहीं होने से शौचालय का निर्माण में बाधा हो रही है. सीएस ने मिहिजाम नगर परिषद में शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.
पेयजल स्वच्छता विभाग की समीक्षा में शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा. कहा जो पंचायत ओडीएफ की कगार पर है वैसे पंचायत को समय पर राशि देकर ओडीएफ करावें. मौके पर जामताड़ा एसडीओ सह मिहिजाम नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार, जामताड़ा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हातिम ताय राय, पीएसडी के एसडीओ मदन मोहन, सीटी मैनेजर प्रभु प्रकाश उरांव सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola