एसपीटी व सीएनटी एक्ट में छेड़छाड़ झामुमो नहीं करेगा बरदाश्त

Updated at : 06 Aug 2017 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
एसपीटी व सीएनटी एक्ट में छेड़छाड़ झामुमो  नहीं करेगा बरदाश्त

कार्यक्रम. झारखंड मुक्ति मोरचा कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया निर्णय जिला कमेटी का किया गया विस्तार चलो गांव की ओर, खोलो झारखंड सरकार की पोल कार्यक्रम पंचायतों में चलाया जायेगा जामताड़ा : झारखंड मुक्ति मोरचा के जिला कार्यालय में शनिवार को युवा मोरचा जिलाध्यक्ष बासुदेव मरांडी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान […]

विज्ञापन

कार्यक्रम. झारखंड मुक्ति मोरचा कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया निर्णय

जिला कमेटी का किया गया विस्तार
चलो गांव की ओर, खोलो झारखंड सरकार की पोल कार्यक्रम पंचायतों में चलाया जायेगा
जामताड़ा : झारखंड मुक्ति मोरचा के जिला कार्यालय में शनिवार को युवा मोरचा जिलाध्यक्ष बासुदेव मरांडी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान जिला कमेटी का विस्तार किया गया. साथ ही जिला स्तर पर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गयी. युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि चलो गांव की ओर, खोलो झारखंड सरकार की पोल कार्यक्रम छह प्रखंड के 118 पंचायतों में चलाया जायेगा.
इसके माध्यम के तहत बूथ कमेटी, पंचायत कमेटी का गठन किया जायेगा. जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम तथा सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार युवा के प्रति संवेदनशील नहीं है. युवा बेरोजगार हो रहे हैं. झारखंड से पलायन कर रहे है.
इसका विरोध किया जायेगा. वहीं झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ कर पार्टी के कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए. युवा ही राज्य और देश का भविष्य हैं. युवा हर बदलाव ला सकते हैं.
झारखंड की मिट्टी से बने झारखंड मुक्ति मोरचा को मजबूत कर वर्तमान भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना हैं. इसको लेकर जन-जन तक वर्तमान सरकार के काले कारनामे को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. संथाल परगना कास्तकारी अधिनियम और छोटानागपुर कास्तकारी अधिनियम में झारखंड मुक्ति मोरचा कोई भी छेड़छाड़ बरदाश्त नहीं करेंगी.
आज हेमंत सोरेन व शिबू सोरेन ने आंदोलन चला कर इस अधिनियम में छेड़छाड़ को लेकर वापस करने के लिए सरकार को मजबूर कर दिया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अमिता टुडू, नगर अध्यक्ष सत्यजीत मिश्रा, झारखंड छात्र-मोरचा के जिलाध्यक्ष अमित मंडल, चंचल राय, अरविंद मुर्मू, प्रदीप मंडल, रामदेव मंडल, अरसद अंसारी, महेंद्र मंडल, रहीम अंसारी, शमीम शेख, सुधांशु शेखर, ताहा अंसारी, बुलेट मुर्मू, सादिक अंसारी, तनवीर खान, सफीक अंसारी, अल्देव मरांडी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola