सीएसपी संचालक पर लाखों रुपये के गबन का आरोप

Updated at : 29 Jul 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
सीएसपी संचालक पर लाखों रुपये के गबन का आरोप

खाताधारियों ने की बीडीओ से शिकायत जांच कर राशि वापस दिलाने की मांग नाला : पाकुड़िया पंचायत के बड़ाघोलजोड़ गांव स्थित सीएसपी संचालक पर बैंक खाताधारियों ने लाखों रुपये गबन करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में खाताधारियों ने शुक्रवार को बीडीओ से लिखित शिकायत की है. शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि […]

विज्ञापन

खाताधारियों ने की बीडीओ से शिकायत

जांच कर राशि वापस दिलाने की मांग
नाला : पाकुड़िया पंचायत के बड़ाघोलजोड़ गांव स्थित सीएसपी संचालक पर बैंक खाताधारियों ने लाखों रुपये गबन करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में खाताधारियों ने शुक्रवार को बीडीओ से लिखित शिकायत की है. शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि पांजुनिया पंचायत के सांगाजुड़ी, बंदरडीहा पंचायत के पिंडारगेड़िया गांव के मुकुला मंडल का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 48 हजार राशि समेत कुल 49 हजार राशि सीएसपी संचालक पर उठा लेने का अरोप लगाया है.
इसके अलावा सहरजुड़ी गांव नारायणी दास का 19 हजार, सांगाजुड़ी गांव के भरत डोम का दस हजार, बोमकेश डोम का बीस हजार, साधन डोम का आवास योजना का तीस हजार, मिहिर डोम का दस हजार, निरोध डोम का साढ़े नौ हजार, बीरू सोरेन का 19 हजार आदि ग्राहकों का अवैध रूप से राशि निकाल कर लेने का शिकायत की है. कोई कहते हैं कि मेरा लड़का कर्नाटक में रहते हैं. पैसा भेजने के बावजूद सीएसपी से पैसा नहीं मिलता है. पूछने पर संचालक बताता है कि पैसा नहीं आया है, लेकिन बैंक स्टेटमेंट निकालने के बाद पता चलता है कि पैसा उठा लिया गया है. लोगों ने आवश्यक पहल कर राशि वापस करने का मांग की है. इस संबंध में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने बताया कि संबंधित बैंक से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई को लेकर पहल की जायेगी. बताया जाता है कि पिछले तीन दिनों से घोलजोड़ गांव स्थित ग्राहक सेवा केंद्र बंद है. मालूम हो कि एसबीआई शाखा कुंडहित के माध्यम से सीएसपी केंद्र का संचालन किया जाता है. सीएसपी संचालक केंद्र छोड़कर भाग गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola