आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल
Updated at : 29 Jul 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देने का मामला डकैती मामले में रही चुका है आरोपित वाहन चोरी मामले में पुलिस को थी तलाश मिहिजाम : रंगदारी व जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपित पियालशोला निवासी अनवर अंसारी उर्फ अनार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अनवर के विरुद्ध थाना […]
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी देने का मामला
डकैती मामले में रही चुका है आरोपित
वाहन चोरी मामले में पुलिस को थी तलाश
मिहिजाम : रंगदारी व जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपित पियालशोला निवासी अनवर अंसारी उर्फ अनार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अनवर के विरुद्ध थाना क्षेत्र के लुकइपाड़ा निवासी निरंजन गोरांई ने मिहिजाम थाना में जमीन के एवज में रंगदारी मांगने एवं नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में उल्लेख किया था कि अनवर जमीन को हड़पने के लिए कई दिनों से दबाव बना रहा था और 50 हजार रुपये रंगदारी मांग रहा था. रंगदारी नहीं देने पर 19 जून को जबरन जेसीबी मशीन द्वारा खेत पर बने मेढ़ को तोड़ रहा था. इसका विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए सभी भाइयों को गोली मारने की धमकी दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया.
थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित अनवर अंसारी उर्फ अनार डकैती मामले में भी अभियुक्त रह चुका हैं. इसके अलावा रंगदारी मांगने सहित कई मामले में भी आरोपित है. वाहन चोरी के मामले में पकड़े गये आरोपित आजाद अंसारी का सहयोगी भी रहा है. पुलिस को उसकी तलाश थी. पुलिस को आरोपित अनवर के पकड़े जाने से कई अन्य मामलों का उद्भेदन होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




