बैंक खाता व आधार सीडिंग कार्य शत-प्रतिशत करें पूरा
Updated at : 29 Jul 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक ए मुथु कुमार ने वीडियो संवाद में कहा जामताड़ा : राज्य परियोजना निदेशक ए मुथु कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आधार डीबीटी, बैंक खाता की समीक्षा की. उन्हाेंने दो अगस्त के पहले शत-प्रतिशत पारा शिक्षकों का एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रवृत्ति भुगतान डीबीटी के माध्यम से भेजने […]
विज्ञापन
राज्य परियोजना निदेशक ए मुथु कुमार ने वीडियो संवाद में कहा
जामताड़ा : राज्य परियोजना निदेशक ए मुथु कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आधार डीबीटी, बैंक खाता की समीक्षा की. उन्हाेंने दो अगस्त के पहले शत-प्रतिशत पारा शिक्षकों का एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रवृत्ति भुगतान डीबीटी के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया़ सभी प्रखंड प्रसार पदाधिकारी को संबंधित विद्यालय से एक-एक शिक्षक को आधार डीबीटी व बैंक खाता को खोलने के लिए टैग करने का निर्देश दिया़ कहा कि बीआरपी-सीआरपी प्रत्येक बैंक से टैग कर प्रतिदिन रिपोर्ट दें.
ई-बैंक मैनेजर को प्रतिदिन समन्वय स्थापित कर बीइइओ एवं बैंक का प्रतिवेदन जमा करेंगे. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बालिकाओं का आधार व बैंक खाता सुनिश्चित नहीं कराने पर सारी जवाबदेही वार्डन की होगी़ कहा कि एलडीएम स्वयं से सभी शाखा प्रबंधक की मॉनिटरिंग कर प्रतिदिन बैंक खाता की समीक्षा करें. इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक अभय शंकर, एडीपीओ अशोक कुमार सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




