मुख्यमंत्री नीतीश व पीएम नमो का किया पुतला दहन

Updated at : 29 Jul 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश व पीएम नमो का किया पुतला दहन

विरोध. िबहार में सत्ता पलटने से राजद कार्यकर्ताओं में रोष मिहिजाम : बिहार में नीतीश कुमार द्वारा राजद का साथ छोड़ देने व एनडीए के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने की घटना से राजद कार्यकर्ताओं में रोष है. शुक्रवार को नगर के बस स्टैंड के पास राजद के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन

विरोध. िबहार में सत्ता पलटने से राजद कार्यकर्ताओं में रोष

मिहिजाम : बिहार में नीतीश कुमार द्वारा राजद का साथ छोड़ देने व एनडीए के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने की घटना से राजद कार्यकर्ताओं में रोष है. शुक्रवार को नगर के बस स्टैंड के पास राजद के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी तथा नीतीश कुमार के खिलाफ नारे लगाये. राजद के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने नीतीश कुमार को अवसरवादी नेता बताया.
कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ छल किया है. चुनाव में नीतीश कुमार और राजद एक साथ साप्रंदायिक तत्वों के खिलाफ लड़े. जनता ने इसी आधार पर जनादेश दिया था. अब राजद का साथ छोड़ धोखे से एनडीए के साथ सरकार का गठन कर नीतीश कुमार ने जनता को धोखा देने का काम किया है. आने वाले चुनाव में जनता इसकी सजा नीतीश कुमार को अवश्य देगी. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव दिवाकर यादव, कांग्रेस के कामेश्वर तिवारी, यासर नवाज, दानिश रहमान, राजू पासवान, उत्तम सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola