Jamshedpur news. महिला कांग्रेस ने राजीव गांधी की 81वीं जयंती मनायी

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur news. महिला कांग्रेस ने राजीव गांधी की 81वीं जयंती मनायी

महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया

विज्ञापन

Jamshedpur news.

राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान “नारी स्वस्थ संकल्प प्रियदर्शिनी उड़ान ” कार्यक्रम के अंतर्गत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह के निर्देशानुसार सोनारी आदर्शनगर फोर्थ फेज शिव मंदिर प्रांगण में भारत रत्न, आधुनिक भारत के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर सद्भावना दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम महिला कांग्रेस अध्यक्षा नलिनी सिन्हा के नेतृत्व में उनका जन्म दिन हर्षोल्लास से मनाया गया. तदुपरांत वहां उपस्थित महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में शिखा चौधरी, उषा सिंह, पुनिता चौधरी, शिल्पी चक्रवर्ती, सीमा मोहंती, नमिता सिंह, रजनी बंसल, गुड्डी वर्मा, बेबी सिंह, सुनैना देवी, संतोषी देवी, लखवीर कौर, सुमन शर्मा, झरना देवी, रानी देवी, निशा देवी, अंजलि देवी, अंजू देवी, मीना देवी आदि उपस्थित रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Pradip Chandra Keshav

लेखक के बारे में

By Pradip Chandra Keshav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola