राहरगोड़ा: ट्रेन की चपेट में आने से महिला के दोनों हाथ कटे
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

ड्यूटी खत्म कर पैदल रेलवे लाइन के किनारे से घर जा रही थी
विज्ञापन
वरीय संवाददाता,जमशेदपुर
राहरगोड़ा में गुरुवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से गदड़ा निवासी टुनी सरदार का दोनों हाथ कट गया. हादसे के बाद स्थानीय मुखिया हेमंत खालखो, पूर्व पंचायत सदस्य विश्वजीत भगत, प्रखंड प्रमुख पाणी सोरेन के पति महेंद्र मुर्मू, विनय सिंह, विवेक गुप्ता, राजेश सिंह समेत अन्य लोगों ने टुनी सरदार को वाहन में सवार कर एमजीएम अस्पताल ले गये. हादसे की जानकारी मिलने पर महिला के परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे. पूर्व पंचायत सदस्य विश्वजीत भगत ने बताया कि टुनी सरदार ठेका मजदूरी में काम करती हैं. गुरुवार की शाम ड्यूटी खत्म कर पैदल रेलवे लाइन के किनारे से घर जा रही थी. इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गयी. इससे उसके दोनों हाथ कट गये. फिलहाल टुनी सरदार का एमजीएम अस्पताल में इलाजरत है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










