जमशेदपुर पश्चिम के मतदाता सरयू राय को जरूर वोट देंगेः जमा खान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी के अल्पसंख्यक मतदाता एनडीए प्रत्याशी सरयू राय को जरूर वोट देंगे.

विज्ञापन

सरयू राय पर न जातिवाद का आरोप है और न ही परिवारवाद का

मुस्लिम वोटर नीतीश, सरयू राय के चेहरे पर करेंगे वोट

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर उम्मीद जाहिर की कि जमशेदपुर पश्चिमी के अल्पसंख्यक मतदाता एनडीए प्रत्याशी सरयू राय को वोट देंगे. कहा कि क्षेत्र के लोगों को पता है कि बिहार में नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यकों के लिए क्या किया है. इसलिए नीतीश कुमार और सरयू राय का चेहरा देखकर वोट देंगे. जमा खान ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों के साथ उन्होंने 12 बैठकें की हैं. जो लोग नीतीश कुमार को चाहते हैं, वे सरयू राय को वोट देंगे. इसमें कहीं कोई शक नहीं है. इंडिया गठबंधन के नेताओं के ऊपर आरोप है कि ये लोगों पर दबाव बनाते हैं. एक सवाल के जवाब में जमा खान ने कहा कि सरयू राय काम करने वाले इंसान हैं. कोई जातिवाद नहीं करते. सबके हितैषी हैं. उन्होंने कहा कि में बिहार के अल्पसंख्यक विकास मंत्री होने के नाते इस बात को दावे के साथ कह सकता हूं कि मुसलमानों का कल्याण जिस तरीके से बिहार में हुआ, वह शायद ही देश के किसी अन्य में हुआ हो. नीतीश कुमार ने 9000 कब्रिस्तानों की घेराबंदी की है अब तक ये पहली बार हुआ.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola