UNDER 14 CRICKET TOURNAMETNT : शंकर शतक से चूके, रॉयल क्रिकेट एकेडमी जीता

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

स्कूल ऑफ क्रिकेट की ओर से कदमा लिंक रोड स्थित राजीव नायर क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित अंडर-14 इंटर स्कूल व क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉयल क्रिकेट एकेडमी ने क्रिकेट एकेडमी जमशेदपुर को 57 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. स्कूल ऑफ क्रिकेट की ओर से कदमा लिंक रोड स्थित राजीव नायर क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित अंडर-14 इंटर स्कूल व क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉयल क्रिकेट एकेडमी ने क्रिकेट एकेडमी जमशेदपुर को 57 रन से हराया. रॉयल क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में बिना विकेट गंवाये 172 रन बनाए. शंकर दास ने नाबाद 93 व ऋतुराज ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली. जवाब में क्रिकेट एकेडमी जमशेदपुर की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 115 रन ही बना सकी. मो फरहान ने 36 और शिवम ने 25 रनों का योगदान दिया. दीपक ने तीन व वीर ने दो विकेट लिये. शंकर दास प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola