टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास टी-स्टाल से दो नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप चाईबासा बस स्टैंड में संचालित यादव टी-स्टाल में श्रम विभाग ने छापामारी कर दो नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया.

विज्ञापन

होटल संचालक के खिलाफ बाल मजदूरी की शिकायत दर्ज वरीय संवाददाता जमशेदपुर जमशेदपुर.टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप चाईबासा बस स्टैंड में संचालित यादव टी-स्टाल में श्रम विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया. बच्चों की उम्र क्रमशः 10 और 12 साल बतायी गयी है, और वे बिहार के छपरा जिले के निवासी हैं. ये बच्चे पिछले कई दिनों से टी-स्टाल में काम कर रहे थे. श्रम विभाग ने बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया है, और उनकी सुरक्षा के लिए छपरा जिले के डीएम से पत्राचार किया जा रहा है. इस बीच, बच्चों को एक आवासीय स्कूल में दाखिला दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. होटल संचालक कमल यादव के खिलाफ बागबेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने बताया कि इस घटना से पहले, 2024 में भी यादव टी-स्टाल से तीन नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया था. बाल श्रम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए, श्रम विभाग ने चेतावनी दी कि बाल श्रम (निषेध और विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत दोषियों पर 50 हजार रुपये तक जुर्माना और 2 साल तक की सजा हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola