Tsaf rowing: टीएसएएफ की टीम अस्मिता नेशनल वीमेंस रोइंग लीग में उपविजेता

जमशेदपुर. गोरखपुर में 12-16 मई तक अस्मिता नेशनल वीमेंस रोइंग लीग का आयोजन किया गया.
जमशेदपुर. गोरखपुर में 12-16 मई तक अस्मिता नेशनल वीमेंस रोइंग लीग का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में टीएसएएफ रोइंग अकादमी की टीम ‘स्टील ओअर्स’ शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता रही. टीम ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया. टीएसएएफ की श्रेया कुमारी ने सिंगल स्कल इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर टीम के लिए 8 अंक हासिल किए. इसके साथ ही यह टीएसएएफ रोइंग अकादमी का राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्वर्ण पदक भी है. कॉक्सलेस पेयर इवेंट में गौरी कुमारी साहू और कोमल कुमारी ने कांस्य पदक जीतकर टीम के खाते में महत्वपूर्ण 6 अंक जोड़े. मुस्कान सिंह और अव्या शुक्ला की डबल स्कल जोड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए 5 अंक अर्जित किए. जबकि अदिति यादव, चित्रा सिंह, शिवानी कुमारी और मिमांसा की कॉक्सलेस फोर टीम ने कुल अंक तालिका में 4 अंक जोड़ने में योगदान दिया. इसके टीएसएएफ एकेडमी की एक अन्य खिलाड़ी सुलेखा ने गोरखपुर टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक हासिल किया. टीम की कोच सोमा बिरुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










