Train News: त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ी भीड़, साउथ बिहार में 121 व टाटा-दानापुर में 151 वेटिंग लिस्ट

झारखंड से बिहार के बीच चलने वाली ट्रेन साउथ बिहार एक्सप्रेस के स्लीपर में वेटिंग 121 और 3 एसी में 92 हैं. टाटा-दानापुर एक्सप्रेस की स्लीपर में वेटिंग 151, जबकि एसी में 85 तक हैं. टाटा- थावे व टाटा-कटिहार में भी वेटिंग लिस्ट लंबी है.
Indian Railways|IRCTC Latest Update| त्योहारी सीजन को लेकर ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट लंबी हो गयी है. दूर-दराज शहरों में रहने वाले लोग दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पर्व पर अपने गांव-शहरों की ओर रुख करते हैं. ऐसे में अभी से नवंबर माह तक अलग-अलग ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 पार हो चुकी है. 9 से 11 नवंबर तक वेटिंग टिकट मिल रही है. कुछ ट्रेनों में 8 से 11 नवंबर तक सीट उपलब्ध हैं. लोग इस उम्मीद में वेटिंग टिकट ले रहे हैं कि यात्रा के दिन तक शायद सीट कन्फर्म हो जाये. जानकारी के अनुसार, झारखंड से बिहार के बीच चलने वाली ट्रेन साउथ बिहार एक्सप्रेस के स्लीपर में वेटिंग 121 और 3 एसी में 92 हैं. टाटा-दानापुर एक्सप्रेस की स्लीपर में वेटिंग 151, जबकि एसी में 85 तक वोटिंग चल रहा है. टाटा- थावे व टाटा-कटिहार में भी वेटिंग लिस्ट लंबी है. चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम ने कहा है कि पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही आने वाले दिनों में ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जायेंगे. अभी से ही स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है.
टाटा से एरणाकुलम के बीच चलेगी पूजा स्पेशल
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ में प्रतीक्षा सूची को देखते हुए तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. जानकारी के अनुसार, टाटा से एरणाकुलम के बीच साप्ताहिक ट्रेन 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक और एरणाकुलम से टाटा के बीच 27 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक छह फेरा पूरा करेगी. टाटा से खुलकर झारसुगुड़ा, दौंड, काटपाडी, एरणाकुलम तक जायेगी.
टाटा- कटिहार व टाटा- आरा ट्रेन का चांडिल में ठहराव
टाटा- कटिहार-टाटा और टाटा-आरा-टाटा ट्रेन का चांडिल, बड़ाभूम और पुरुलिया में ठहराव होगा. इसकी मंजूरी दे दी गयी है. जानकारी के अनुसार, टाटा से आरा जाने के पहले चांडिल, बड़ाभूम और पुरुलिया में ट्रेन सुबह 9:08 से 10:10 के बीच इन स्टेशनों पर रुकेगी. वहीं, लौटने के क्रम में अपराह्न 3:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे के बीच इनका ठहराव होगा. इसी तरह टाटा कटिहार ट्रेन का भी ठहराव होगा.
हिमगिर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक ग्रामीणों ने किया जाम
ओडिशा के हिमगिर स्टेशन के पास ट्रेनों के ठहराव और अन्य कई मांगों को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह 6:20 बजे से लाइन जाम कर दिया. इससे टाटानगर होकर गुजरने वाली पुणे-आजादहिंद एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया. टाटानगर से होकर जाने वाली ट्रेनों को झारसुगुड़ा स्टेशन के पास रोका गया था, लेकिन बाद में आजाद हिंद एक्सप्रेस को झारसुगुड़ा स्टेशन से संबलपुर, टिटलागढ़ होते हुए बिलासपुर भेजा गया, ताकि ट्रेन पुणे जा सके. दरअसल वहां के लोग टाटा इतवारी और टाटा बिलासपुर ट्रेन का ठहराव हिमगिर स्टेशन पर करने की मांग कर रहे हैं. झारसुगुड़ा और बिलासपुर हो कर जाने वाली ट्रेनों के परिचालन पर इस दौरान असर पड़ा. दोपहर करीब 3:10 बजे ट्रैक पर फिर से आवाजाही चालू हुई, जिसके बाद ट्रेन का यातायात सामान्य हो पाया. हावड़ा-पुणे आजादहिंद एक्सप्रेस का परिचालन फिर से सामान्य हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




