आज शहर के आठ इलाकों में तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली
Author Shaurya punj
Updated:
विज्ञापन
बुधवार को सरजामदा पावर सब स्टेशन से छोटागोविंदपुर गयी 11 केवी हाइटेंशन मेन लाइन में पावर शट डाउन रहेगा.
विज्ञापन
जमशेदपुर : बुधवार को सरजामदा पावर सब स्टेशन से छोटागोविंदपुर गयी 11 केवी हाइटेंशन मेन लाइन में पावर शट डाउन रहेगा. इससे सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक बड़ा गोविंदपुर, खखड़ीपाड़ा, टुपुडांग, सरजामदा व आस-पास के इलाकाें में बिजली नहीं रहेगी, जबकि सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक बागबेड़ा फीडर व रेलवे फीडर में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, इससे कीताडीह, लाल बिल्डिंग व गाढ़ाबासा का इलाका प्रभावित रहेगा. यह जानकारी करनडीह विद्युत सब डिवीजन के एसडीओ बी प्रसाद ने दी.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन