Jamshedpur news.टाटानगर स्टेशन पर दबंगो की धमक, पानी समेत अन्य सप्लाइ का काम उठाने को लेकर हो सकती है बड़ी घटना
Updated at : 16 Jan 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन

आरपीएफ और जीआरपी पर दारोमदार बढ़ा, स्टॉल संचालकों की सुरक्षा और दबंगों को बेनकाब करना बड़ी चुनौती
विज्ञापन
Jamshedpur news.
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर से अपराधियों की दबंगई शुरू होती नजर आ रही है. पिछले दिनों टाटानगर स्टेशन पर फूड ट्रैक रेस्टोरेंट के उद्घाटन के बाद उसको कच्चा माल की सप्लाई को रोकने की घटना कोई आम घटना नहीं है. इसे आरपीएफ या जीआरपी हल्के में ले रही है, लेकिन इसमें सप्लाई का काम लेने का आपराधिक गिरोह की बड़ी चाल है. बताया जाता है कि दबंगों का इस पर कब्जा जमाने की कोशिश हो रही है. खास तौर पर पानी की सप्लाई को रेगुलर करने के लिए टाटानगर स्टेशन पर इस तरह का दबाव बनाया जा रहा है. इसे लेकर अब वेंडरों को भी धमकाने का मामला आया है. इसे लेकर फूड ट्रैक के संचालक की ओर से शिकायत दर्ज करायी गयी है, जिसमें यह साफ तौर पर कहा गया है कि गैस और पानी से लेकर कच्चा राशन आने नहीं दिया जा रहा है. इसके अलावा केएमए जैसे खाने के स्टॉल बंद हो चुके हैं, क्योंकि उस पर काफी बकाया था. इसके बाद अब नये सिरे से रेस्टोरेंट खुलने जा रहा है. अभी से ही अपराधियों और इस तरह के ठेकों पर कब्जा पहले से जमाने वाले लोग माहौल पैदा कर रहे हैं कि सप्लाई उनकी ही होगी, तब जाकर ही संचालन होगा. अब इसे लेकर आरपीएफ और जीआरपी पर दारोमदार बढ़ गया है. स्टॉल संचालकों की सुरक्षा और इस तरह की दबंगों को बेनकाब करना बड़ी चुनौती होगी.टाटानगर स्टेशन में पहले गोलीबारी की हो चुकी हैं घटनाएं
टाटानगर रेलवे स्टेशन में अपराधियों का कब्जा को लेकर पहले भी गोलीबारी होती रही है. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पहले भी इंतजाम हुए है, लेकिन अब फिर से मामले में शिथिलता आ गयी है, जिस कारण दबंग फिर से सिर उठाने लगे हैं.
शिकायत की होगी जांच, गलत व्यक्ति पर होगी कार्रवाई : रेल एसपी
रेल एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि शिकायतों की जांच की जायेगी. ऐसे गलत व्यक्तियों पर कार्रवाई होगी, जो डराने और धमकाने का काम कर रहे हैं. एक रेस्टोरेंट संचालक ने शिकायत की है, जिसकी जांच करायी जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




