Jamshedpur news. पृथ्वी हर व्यक्ति की आवश्यकताओं को पूरी कर सकती है, लेकिन लालच को नहीं : प्राचार्य

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur news. पृथ्वी हर व्यक्ति की आवश्यकताओं को पूरी कर सकती है, लेकिन लालच को नहीं : प्राचार्य

सेंट जाॅन्स स्कूल में पृथ्वी दिवस का आयोजन

विज्ञापन

Jamshedpur news.

पृथ्वी हर व्यक्ति की आवश्यकताओं को पूरी कर सकती है, लेकिन हर व्यक्ति के लालच को नहीं. उक्त बातें बुधवार को सेंट जाॅन्स स्कूल में पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल की प्राचार्य आशु तिवारी ने गांधी जी के प्रसिद्ध कथन का उल्लेख करते हुए कही. इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को इस संदेश को अपने जीवन में अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया.कार्यक्रम की शुरूआत इको क्लब की मुख्य शिक्षिका शबनम परवीन के मार्गदर्शन और इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत एक प्रभावशाली नाटक से हुई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किये. प्राइमरी छात्रों द्वारा प्रस्तुत कविता पाठ ने वातावरण को भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बना दिया. प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्राकृतिक वस्तुओं से पोस्टर निर्माण कर अपनी सृजनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
Pradip Chandra Keshav

लेखक के बारे में

By Pradip Chandra Keshav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola