महिला सशक्तिकरण की दिशा में टाटा स्टील का कदम : नोवामुंडी माइंस में महिलाओं को सौंपी एक शिफ्ट

महिला कर्मचारी सरोज और कंपनी के जीएम अतुल. फोटो : प्रभात खबर
Tata Steel News: माइंस में अब एक पूरा शिफ्ट केवल महिलाओं को समर्पित कर दिया गया है. इस शिफ्ट में हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी (एचइएमएम) जैसे शोवल, लोडर, डोजर, ड्रिल आदि के संचालन के साथ-साथ सुपरविजन की जिम्मेदारियां भी पूरी तरह महिलाओं के हवाले है. वर्तमान में 24 महिलाओं की यह टीम पूरी दक्षता से कार्यरत है, जिसमें कई महिलाएं नाइट शिफ्ट में भी ड्यूटी करती हैं.
TATA Steel News| जमशेदपुर, ब्रजेश सिंह : टाटा स्टील ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपने नोवामुंडी आयरन ओर माइंस में देश की पहली ऑल वीमेन शिफ्ट की शुरुआत की है. खनन जैसे पुरुष-प्रधान क्षेत्र में महिलाओं को न केवल दिन में, बल्कि नाइट शिफ्ट में भी कार्य करने का अवसर प्रदान किया गया है. यह पहल भारतीय खनन उद्योग में एक मिसाल बन चुकी है.
पूरा एक शिफ्ट महिलाओं को समर्पित
इस माइंस में अब एक पूरा शिफ्ट केवल महिलाओं को समर्पित कर दिया गया है. इस शिफ्ट में हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी (एचइएमएम) जैसे शोवल, लोडर, डोजर, ड्रिल आदि के संचालन के साथ-साथ सुपरविजन की जिम्मेदारियां भी पूरी तरह महिलाओं के हवाले है. वर्तमान में 24 महिलाओं की यह टीम पूरी दक्षता से कार्यरत है, जिसमें कई महिलाएं नाइट शिफ्ट में भी ड्यूटी करती हैं. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कंपनी ने विशेष कदम उठाये हैं. उन्हें घर से कार्यस्थल तक लाने और वापस घर छोड़ने की पूरी व्यवस्था की गयी है. शिफ्ट के दौरान भी सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं और नियमित निगरानी की जाती है.
2100 महिलाओं में से 24 का किया गया चयन
महिलाओं को इस जिम्मेदारी के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया. शुरुआत में महिलाएं इस क्षेत्र में आने में हिचक रहीं थीं, कुछ ही महिलाएं आगे आईं. लेकिन कंपनी की ओर से चलाये गये जागरुकता और प्रशिक्षण अभियानों के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं इससे जुड़ने लगीं. नोवामुंडी जैसे अपेक्षाकृत पिछड़े क्षेत्र से 2100 महिलाओं ने आवेदन दिया, जिनमें से 24 का चयन किया गया. चयनित महिलाओं को माइनिंग से संबंधित सभी आवश्यक मशीनों के संचालन की गहन ट्रेनिंग दी गयी.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना गर्व की बात : सरोज दिग्गी
सरोज दिग्गी, टाटा स्टील की ‘तेजस्विनी’ पहल के पहले बैच की सदस्य रहीं हैं. वह कहतीं हैं, ‘हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं. नाइट ड्यूटी हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है, क्योंकि कंपनी की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. यहां महिलाओं के लिए जरूरी हर सुविधा उपलब्ध करायी जाती है.’
वीमेंस इन माइनिंग की शुरुआत करना चुनौती थी : जीएम
नोवामुंडी माइंस के जीएम अतुल भटनागर ने बताया कि माइनिंग जैसे क्षेत्र में महिलाओं को शामिल करना और उन्हें नाइट शिफ्ट में काम पर लगाना अपने आप में चुनौतीपूर्ण था. कंपनी के विजन और महिलाओं की प्रतिबद्धता ने इसे संभव बनाया. अब यह पहल देशभर में एक उदाहरण बन चुकी है.
इसे भी पढ़ें : रांची की डॉ भारती कश्यप ने अमेरिकन नेत्र सोसाइटी के कॉन्फ्रेंस में पेश किये 2 रिसर्च पेपर
माइनिंग सेक्टर में लैंगिक समानता को बढ़ावा
उन्होंने आगे कहा कि यह ऑल वीमेन शिफ्ट टाटा स्टील ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय खनन उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. यह महिलाओं की क्षमता, हौसले और परंपरागत सीमाओं को तोड़ने की प्रेरणा है. नोवामुंडी माइंस की यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि यह माइनिंग सेक्टर में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक नयी शुरुआत भी है.
इसे भी पढ़ें
Kharsawan News: शराब दुकान के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 2 घंटे रोड जाम
Dhanbad News: डॉ अली जैद अनवर ने रचा इतिहास, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे सम्मानित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




