Jamshedpur News: दुर्गा पूजा से पहले तैयार होगा मानगो-साकची फ्लाईओवर, 74% काम पूरा

Updated:
विज्ञापन

मानगो फ्लाइओवर

जमशेदपुर में मानगो-साकची फ्लाईओवर का 74% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. पथ निर्माण विभाग का लक्ष्य है कि दुर्गा पूजा से पहले गांधी घाट से ब्लू बेल्स तक का हिस्सा खोल दिया जाए. इससे शहरवासियों को भीषण जाम से बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

जमशेदपुर: मानगो में भीषण जाम से जूझ रहे शहरवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 2.8 किमी लंबे मानगो-साकची फ्लाइओवर का लगभग 74 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है. पथ निर्माण विभाग का लक्ष्य है कि दुर्गा पूजा से पहले साकची के गांधी घाट से मानगो डिमना रोड ब्लू बेल्स स्कूल तक का हिस्सा हर हाल में तैयार कर दिया जाये. 252 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे फ्लाइओवर का निर्माण अहमदाबाद (गुजरात) की दिनेश चंद्र अग्रवाल और इभ्रास्कॉन की ज्वाइंट वेंचर वाली कंपनी निर्माण करा रही है. फ्लाइओवर में कुल 57 खंभे (पिलर) हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुवर्णरेखा नदी के ऊपर बनने वाले सभी खंभों का काम पूरा हो चुका है. 11 अक्तूबर से दुर्गा पूजा शुरू हो रही है. अगर त्योहार से पहले इस हिस्से को चालू करने की हरी झंडी मिल जाती है, तो शुरुआत में लोग गांधी घाट और ब्लू बेल्स दोनों तरफ से चढ़ और उतर सकेंगे. इससे मानगो गोलचक्कर और डिमना रोड पर लगने वाले भारी जाम से लोगों को बड़ी राहत मिल जायेगी.

मालूम हो कि तहत डिमना रोड की ओर फोरलेन और न्यू पुरुलिया रोड की ओर टू-लेन फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है. सात नवंबर 2022 को सीएम हेमंत साेरेन ने बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ समारोह में शहर के पहले फ्लाइओवर का ऑनलाइन शिलान्यास किया था.

वर्तमान स्थिति गांधी घाट से ब्लू बेल्स खंड

यह फ्लाइओवर का पहला चरण है. यहां निर्माण कार्य अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य है. फ्लाइओवर के ऊपर दो स्पैन के बीच सेगमेंटल स्लैब बैठाया गया है. यह स्लैब 40 मीटर लंबा और 16.68 मीटर चौड़ा है. जिसे सीमेंट की ढलाई से तैयार कर फिट किया जा चुका है. निर्माण पूरा होने के बाद इसे वाहनों के परिचालन के लिए कब खोला जायेगा, इस पर अंतिम फैसला राज्य सरकार स्तर पर होगा.

खुदीराम बोस चौक से आजाद बस्ती खंड : इस क्षेत्र में पिलरों पर गार्डर रखने का काम पूरा हो चुका है. वर्तमान में स्लैब (छत) की ढलाई का काम चल रहा है. इसके बाद सड़क की सतह पर डामर की दोहरी परत बिछाने का काम शुरू होगा.

मौसम के कारण बाधा

लगातार हो रही बारिश के कारण ढलाई के काम में थोड़ी बाधा जरूर आयी है, लेकिन काम को रोका नहीं गया है. शिफ्टों में 24 घंटे लगातार काम जारी है और बारिश थमते ही अतिरिक्त मैनपावर के साथ काम की गति बढ़ा दी जाती है.

बनने के बाद ये होगा लाभ साकची से मानगो जाने वाले : गांधी घाट से फ्लाइओवर पर चढ़ेंगे और सीधे ब्लू बेल्स या हनुमान मंदिर के पास उतरेंगे.

मानगो से साकची आने वाले : ब्लू बेल्स के पास से चढ़कर सीधे स्वर्णरेखा फ्लैट्स के पास नीचे उतरेंगे, जिससे मुख्य चौराहे पर जाम की समस्या समाप्त हो जायेगी.

74 प्रतिशत काम पूरा

पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक सहाय ने बताया कि फ्लाइओवर का 74 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. नदी में सभी पिलर खड़े कर लिये गये हैं, जबकि आजाद बस्ती की ओर स्लैब ढलाई का काम जारी है. उन्होंने कहा कि बारिश के बावजूद साइट पर 24 घंटे काम कराया जा रहा है, ताकि गांधी घाट से ब्लू बेल्स तक का हिस्सा अक्तूबर तक तैयार किया जा सके.

फ्लाइओवर को जनता के लिए कब से खोला जायेगा, इसका फैसला सरकार करेगी. निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो, इसके लिए रोजाना मौके पर जाकर मॉनिटरिंग की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola