Jamshedpur News: खतरे के निशान के पार खरकई, सुवर्णरेखा का भी बढ़ा जलस्तर..डर में बस्तिवासी

Updated:
विज्ञापन

उफनाई सुवर्णरेखा नदी

जमशेदपुर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि खरकई नदी खतरे के निशान को पार कर गई है. लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति गंभीर हो गई है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: शहर में रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश के चलते शास्त्रीनगर, कदमा, बागबेड़ा नया बस्ती, बड़ौदा घाट, जुगसलाई और भुइयांडीह के निचले इलाकों में पानी घुसने की आशंका बढ़ गयी है. इधर ओडिशा में 76 मिमी बारिश के बाद ब्यांगबिल डैम से 84.72 क्यूमेक्स और 72 मिमी बारिश के बाद खरकई डैम से 55.18 क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुवर्णरेखा भवन, आदित्यपुर फ्लड सेल की ओर से 31 अगस्त की सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के मुताबिक, खरकई नदी खतरे के निशान (डेंजर लेवल) को पार कर गयी है. लगातार बारिश और ऊपर के डैमों से पानी छोड़े जाने के कारण नदी किनारे बसे इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. लगातार हो रही बारिश को देखते हुए राहत-बचाव दल को तैयार रखा गया है.

नदियों के जलस्तर

खरकई नदी (आदित्यपुर ब्रिज)

डेंजर लेवल: 129.00 मीटर वर्तमान जलस्तर: 129.03 मीटर (खतरे के निशान से 0.03 मीटर ऊपर बह रही है)

सुवर्णरेखा नदी (मानगो ब्रिज)

डेंजर लेवल: 121.50 मीटर वर्तमान जलस्तर: 119.70 मीटर

डैम और बराजों से डिस्चार्ज की स्थिति

सुबह 8 बजे गांजिया बराज (खरकई नदी): जलस्तर 135.00 मीटर (राइजिंग) दर्ज किया गया है. भारी दबाव को देखते हुए सभी 8 गेट पूरी तरह खोल दिये गये हैं और 1186.54 क्यूमेक्स पानी निकाला जा रहा है.

चांडिल डैम: जलस्तर 179.19 मीटर है. 13 रेडियल गेट और स्लुइस के जरिये नदी व नहर में कुल 744.57 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है.

गालूडीह बैराज: 6 स्पिलवे गेट खोलकर नदी में 1633.36 क्यूमेक्स पानी का बहाव जारी है. नहरों में सप्लाई पूरी तरह बंद रखी गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola