ePaper

टाटा स्टील के एमडी T.V नरेंद्रन ने कहा- रोजगार बड़ा चैलेंज, भारत बनेगा जॉब क्रिएटर

Updated at : 17 Aug 2022 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा स्टील के एमडी T.V नरेंद्रन ने कहा- रोजगार बड़ा चैलेंज, भारत बनेगा जॉब क्रिएटर

स्वतंत्रता दिवस और अमृत महोत्सव की बधाई देते हुए टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि टाटा स्टील ने 75 वर्षों में कई चुनौतियों का सामना करते हुए विश्व में अपनी पहचान बनायी है. नयी तकनीकी के साथ-साथ स्पेस साइंस, न्यूक्लियर साइंस, मेडिकल और अन्य क्षेत्र में देश काफी आगे निकल रहा है.

विज्ञापन

Jamshedpur news: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट परिसर में कंपनी के ग्लोबल सीइओ एंड एमडी टीवी नरेंद्रन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली. सभी को स्वतंत्रता दिवस और अमृत महोत्सव की बधाई देते हुए एमडी ने कहा कि टाटा स्टील ने देश की आजादी के साथ-साथ 75 वर्षों में कई चुनौतियों का सामना करते हुए विश्व में अपनी पहचान बनायी है. नयी तकनीकी के साथ-साथ स्पेस साइंस, न्यूक्लियर साइंस, मेडिकल और अन्य क्षेत्र में देश काफी आगे निकल रहा है. पूरी दुनिया में देश की अलग पहचान बन रही है.

स्किल्ड यूथ की डिमांड

भू राजनीति (जियो पॉलिटिक्स) परिदृश्य से देश की मजबूती और शक्ति बढ़ी है. भारत दुनिया में सबसे ज्यादा युवाओं वाला देश है. पूरी दुनिया की नजर भारत की ओर है. रोजगार एक मुद्दा है लेकिन आने वाले समय में भारत जॉब क्रिएटर देश होगा. उन्होंने वर्तमान में बढ़ते रोजगार के माध्यम और चुनौती पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा की युवाओं के लिए रोजगार आज भी एक बड़ा चैलेंज है. स्किल्ड यूथ की डिमांड है.

आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कर रही काम

उन्होंने कहा कि टाटा स्टील और टाटा समूह भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है और आगे भी काम करेगी. उन्होंने बताया कि अब डिजिटल टेक्नोलॉजी के जमाने में सारी सीमाएं समाप्त हो रही है. ऐसे में अब तकनीक का इस्तेमाल करते हुए नये स्वरोजगार के साधन के लिए पहल करनी होगी. लोगों को एकजुट होकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील आजादी के पूर्व से ही चुनौतियों का सामना करते हुए विकास कार्य पर निरंतर आगे बढ़ रही है. नरेंद्रन ने कहा कि टाटा स्टील संस्थापक जेएन टाटा की सोच और सिद्धांत पर चलती है.

कई लोग थे मौजूद

देश और सोसाइटी के प्रति जिम्मेदारियों को कंपनी निभाती आयी है और आगे भी निभाती रहेगी. देश के विकास और राष्ट्र निर्माण यात्रा में साथ चलने के लिए प्रतिबद्ध है. मौके पर टाटा स्टील के वीपी एसएस संजीव पाल, वीपी सीएस चाणक्य चौधरी, वीपी एचआरएम अत्रेयी सान्याल, टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी तरुण डागा अन्य वरीय पदाधिकारी, टाटा वर्कर्स यूनियन ने अध्यक्ष संजीव चौधरी, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, टीजीएस मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय अन्य उपस्थित थे.

सस्ती हो स्वास्थ्य सुविधा

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा है कि देश व लोग खुशहाल रहे इसके लिए सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में सरकार काम कर रही है साथ ही टाटा स्टील, टाटा ग्रुप भी इसके लिए तेजी से कदम बढ़ा रही है. इस मौके पर उन्होंने देश के विकास और आर्थिक क्षेत्र में टाटा स्टील के उठाये जाने वाले कदमों पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर समेत अन्य हिस्से में सस्ती स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना, प्राथमिक स्वास्थ्य की सुविधाएं पहुंचाना मुख्य लक्ष्य होना चाहिए.

क्लाइमेट चेंज पर जतायी चिंता, कहा सभी की जिम्मेदारी

एमडी ने क्लाइमेट चेंज पर चिंता जाहिर करते हुए नीतियों में परिवर्तन करने की बात कही. कॉरपोरेट के साथ प्रत्येक व्यक्ति को इसके लिए अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की बात उन्होंने कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola