पेंशन की टेंशन : टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मी 3 मई को करेंगे भूख हड़ताल, प्लांट हेड के नाम सौंपा ज्ञापन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2023 10:39 PM
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पेंशन को लेकर जो नया फॉर्म पारित किया गया है, वह कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाये. शहर की अन्य कंपनियों में पेंशन को लेकर प्रबंधन के स्तर पर पहल शुरू कर दी गयी है, लेकिन टाटा मोटर्स प्रबंधन पहल नहीं कर रहा है.
जमशेदपुर, अशोक झा. टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने तीन मई को टाटा मोटर्स कंपनी गेट के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है. बुधवार को इंजन पार्क में सेवानिवृत्त कर्मी सह यूनियन के पूर्व प्रवक्ता संतोख सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई. इस बैठक में पेंशन और मेडिकल सुविधा को लेकर चर्चा की गयी. इसके बाद नारेबाजी करते हुए सेवानिवृत्त कर्मी टाटा मोटर्स कंपनी गेट पहुंचे और सिक्यूरिटी डिपार्टमेंट के सीनियर मैनेजर विशाल सिंह के माध्यम से टाटा मोटर्स के प्लांट हेड के नाम ज्ञापन सौंपा.
टाटा मोटर्स प्रबंधन नहीं कर रहा पहल
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पेंशन को लेकर जो नया फॉर्म पारित किया गया है, वह कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाये. शहर की अन्य कंपनियों में पेंशन को लेकर प्रबंधन के स्तर पर पहल शुरू कर दी गयी है, लेकिन टाटा मोटर्स प्रबंधन की ओर से इस दिशा में पूर्व में भी ज्ञापन दिये जाने के बावजूद कोई पहल नहीं की जा रही है. भारत सरकार ने पीएस 95 के लिए ज्वाइंट फॉर्म भरने का समय पांच मई तक बढ़ा दिया है.
इंजन पार्क में हुई बैठक
इससे पूर्व कर्मचारियों की बैठक बुधवार को इंजन पार्क में सेवानिवृत्त कर्मी सह यूनियन के पूर्व प्रवक्ता संतोख सिंह के नेतृत्व में हुई. बैठक में पेंशन और मेडिकल सुविधा को लेकर भी चर्चा की गयी. इसके बाद नारेबाजी करते हुए सेवानिवृत्त कर्मी टाटा मोटर्स कंपनी गेट पहुंचे और सिक्यूरिटी डिपार्टमेंट के सीनियर मैनेजर विशाल सिंह के माध्यम से टाटा मोटर्स के प्लांट हेड के नाम ज्ञापन सौंपा. इस मौके पर संतोख सिंह, शत्रुघ्न सिंह, बोल्टू सरकार, राजपाल सिंह, अशोक सिंह, संतोष महतो, हीरा सिंह, एसपी साहू, एम श्रीनिवास, सुरजीत सिंह, एचएस तिवारी आदि मौजूद थे.
Also Read: झारखंड: हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी जेल से बाहर नहीं आ पायीं सजायाफ्ता पूर्व विधायक ममता देवी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










