टाटा मोटर्स के अधिकारियों के अप्रेजल की प्रक्रिया शुरू, माह के अंत तक आयेगा रिजल्ट

टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में कार्यरत अधिकारियों के सालाना प्रदर्शन के मूल्यांकन (अप्रेजल) की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.
केआरए की समीक्षा जारी, प्रदर्शन के आधार पर तय होगा इंक्रीमेंट और प्रमोशन का भविष्य
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में कार्यरत अधिकारियों के सालाना प्रदर्शन के मूल्यांकन (अप्रेजल) की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. कंपनी के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों ने अपना की रिजल्ट एरिया (केआरए) भरकर जमा कर दिया है. संभावना जतायी जा रही है कि इस माह के अंत तक सभी अधिकारियों के व्यक्तिगत परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे. जमशेदपुर प्लांट में एग्जीक्यूटिव से लेकर असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर, सीनियर मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम), जनरल मैनेजर (जीएम) और सीनियर जनरल मैनेजर स्तर के लगभग 600 से अधिक अधिकारी कार्यरत हैं.मुंबई मुख्यालय भेजी जायेगी रिपोर्ट
वित्तीय वर्ष की शुरुआत में सभी अधिकारियों को उनके वरीय अधिकारियों द्वारा एक लक्ष्य दिया जाता है. वर्ष के अंत में अधिकारियों को यह बताना होता है कि उन्होंने उन लक्ष्यों को कितना हासिल किया. वर्तमान में अधिकारियों द्वारा भरे गये विवरणों की समीक्षा उनके रिपोर्टिंग मैनेजर कर रहे हैं. वरीय अधिकारियों के अप्रूवल के बाद यह डेटा सेंट्रल ह्यूमन रिसोर्स विभाग, मुंबई को भेजा जाता है. जहां से अंतिम मुहर लगने के बाद अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उनके रिजल्ट की जानकारी दी जाती है.
बेहतर प्रदर्शन पर मिलता है दोहरा लाभ
टाटा मोटर्स में अधिकारियों का इंक्रीमेंट और अन्य सुविधाएं पूरी तरह से उनके प्रदर्शन पर निर्भर करता है. बेहतर रेटिंग के ””परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव”” मिलता है. जो सीधे बेसिक वेतन में जुड़ता है. अधिकारियों को प्रदर्शन के आधार पर वार्षिक वेतन का 10 से 25 प्रतिशत तक एकमुश्त वेरिएबल पे मिलता है. जो अधिकारी लगातार दो-तीन वर्षों तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं. उन्हें पदोन्नति दी जाती है. बेहतर प्रदर्शन करने वालों को ””””फास्ट ट्रैक प्रोग्राम”””” के जरिए भविष्य के लीडर के रूप में तैयार किया जाता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दी जाती है. प्लांट स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को स्टार परफॉर्मेंस और चेयरमैन अवॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जाता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अशोक झा
अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










