न कोचिंग न किसी संस्थान का सहारा, ऐसे डॉक्टर बनी LBSM की सृष्टि

Updated:
विज्ञापन

सृष्टि को सम्मानित करते प्रिंसिपल और मौके पर मौजूद शिक्षक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर की छात्रा सृष्टि कुमारी ने NEET में सफलता हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है. सृष्टि का चयन असम मेडिकल कॉलेज में हुआ है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज, जमशेदपुर की छात्रा सृष्टि कुमारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में सफलता हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है. सृष्टि का चयन असम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है. खास बात यह है कि उन्होंने किसी कोचिंग संस्थान की सहायता लिये बिना स्व-अध्ययन के माध्यम से NEET की तैयारी की और सफलता हासिल की.

विज्ञापन

नियमित पढ़ाई को बनाया सफलता का मंत्र

सृष्टि ने अपनी तैयारी के दौरान नियमित अध्ययन पर विशेष जोर दिया. उन्होंने खुद पढ़ाई की रणनीति तैयार कर लगातार मेहनत की. कठिन प्रतियोगी परीक्षा के लिए बिना कोचिंग तैयारी कर सफलता हासिल करना उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है. उनकी उपलब्धि से कॉलेज के विद्यार्थियों में भी उत्साह है. सृष्टि ने साबित किया कि सही दिशा में लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के साथ कठिन से कठिन लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

शैक्षणिक माहौल वाले परिवार से है सृष्टि

सृष्टि कुमारी के पिता मुकेश कुमार सिंह निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं. वहीं, उनके दादा प्रो. अजीत कुमार सिंह एलबीएसएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रह चुके हैं. परिवार में शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई का माहौल रहा है. इसी माहौल के बीच सृष्टि ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने की दिशा में पहला बड़ा कदम उठाया है.

प्राचार्य ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

सृष्टि की सफलता पर एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने उन्हें बधाई दी. उन्होंने अंगवस्त्र प्रदान कर सृष्टि को सम्मानित किया. प्राचार्य ने कहा कि बिना कोचिंग के NEET जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करना छात्रा की प्रतिभा, मेहनत और लगन का प्रमाण है. उनकी उपलब्धि कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है. मौके पर सृष्टि के पिता मुकेश कुमार सिंह, डॉ. विनय कुमार गुप्ता, सौरभ वर्मा, रामप्रवेश समेत अन्य लोग उपस्थित थे. सभी ने सृष्टि को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola